सत्तो देवी की मौत से गुस्साए परिजनों का फिर हंगामा










सत्तो देवी की मौत से गुस्साए परिजनों का फिर हंगामा

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के तगासराय गेट पर सत्तो देवी की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया और मामले में उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हापुड़ के अंबेडकर तिराहे पर हंगामा किया था। हालांकि पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने तगासराय के सतीश सैनी और उसकी पत्नी निर्मला सैनी को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मोहल्ले की रहने वाली एक युवती शनिवार को कॉलेज गई थी जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले रग्गन और उसके परिवार पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया। मंगलवार को इसी बात से नाराज होकर युवती का भाई, रुग्गन के घर में पहुंचा। इस दौरान रुग्गन और उसकी 50 वर्षीय पत्नी सरोज घर पर अकेले थे। युवती का भाई घर में घुस आया और रुग्गन को कमरे में बंद कर सरोज को सड़क पर जमकर पीटा। इसके बाद वह गंभीर से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!