
जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर जाना लोगों की परेशानी को
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित ग्रीन वैली के निकट गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था ने होने से परेशान लोगो को समस्या की जानकारी लेने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय गुरुवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ग्रीन वैली का स्थलीय निरीक्षण करने जा पहुंचे।मौके पर जल भराव तथा नाली के निर्माण न होने से डीएम खुद आश्चर्य चकित रह गए।मौजूदा समस्याओं से नगरवासियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया।उन्होने बताया कि जल भराव से नागरिक,महिला बच्चे सभी परेशानहै और लोग गिरकर चोटिलहो रहे है।मच्छर आदि पनप रहे है जो गम्भीर बीमारी का संकेत है।जिला अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लोगो की समस्याओ को सुनकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त प्रकरण की जांच कर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867























