
👁 4 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के आदान-प्रदान और प्रसारण के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है। साइबर हेल्प डेस्क के उपनिरीक्षक अमन पटेल ने 26 अगस्त को पिलखुवा कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल के माध्यम से मिली साइबर टिप लाइन में रिपोर्ट में इंस्टाग्राम खाते से बाल एवं शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के आदान-प्रदान की और प्रसारण की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम टीम ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल खाता धारक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।


















