हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव फत्तापुर में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली छात्रा की सर्पदंश से मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
निधि मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे पढ़ाई करने के लिए उठी। बुधवार को स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा थी। कमरे से बाहर आने पर छात्रा को सांप ने डंस लिया। इसके बाद उसके माता-पिता छात्रा को चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























