हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति, सास और ननद पर मारपीट करने और ससुर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चार साल पहले एक महिला की शादी जयपुर के रहने वाले किसान के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक रहा। पीड़िता ने एक पुत्र को जन्म दिया। कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वह विवाहिता को प्रताड़ित करते। महिला का आरोप है कि पति का ससुर उसपर गलत निगाह रखने लगा और उन्होंने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। साथ ही अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी ना होने पर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पति अक्षत, ससुर जय गोपाल, ननद सिल्वी और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























