
राजनीतिक दलों के नुमाइंदे की उपस्थिति में ई०वी०एम०/ वी०वी०पैट वेयर हाउस को चैक किया
हापुड़,सूवि(EHAPURNEWS.COM): ई०वी०एम० व वी०वी०पैट वेयर हाउस, निकट विकास भवन, दिल्ली रोड, हापुड़ में 07.9.2026 को ई०वी०एम०/ वी०वी०पैट के एफ०एल०सी० (फर्स्ट लेविल चैकिंग) के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला एवं बन्द किया गया।
ई०वी०एम०/ वी०वी०पैट वेयर हाउस को खोलने एवं बन्द करने के समय निम्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।1. प्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी, जनपद हापुड़।2. प्रतिनिधि, समाजवादी पार्टी, जनपद हापुड़।3. प्रतिनिधि, बहुजन समाज पार्टी, जनपद हापुड़।4. जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, जनपद हापुड़।5. प्रतिनिधि, इंडियन नेशनल कांग्रेस, जनपद हापुड़ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के भण्डारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो कि भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https:/www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















