हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा शहर के अंदर एवं बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण से लोग परेशान है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए पालिका दस जुलाई से अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाने जा रही हैं। नगर पालिका ने एसएचओ को एक पत्र भेज कर पुलिस बल की मांग की है।
आपको बता दें कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि लोग लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। दुकानदारों ने दुकानों के आगे तीन से पांच फुट तक का अतिक्रमण कर सामान रख लिया है। ऐसे में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका दस जुलाई से अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान में पालिका रेलवे रोड से बस स्टैंड तक अतिक्रमण को हटाने का काम करेगी। वहीं, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व अतिक्रमण हटाने के
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























