नशे में बस चलाने के आरोपी चालक को किया ब्लैक लिस्ट
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अनुबंधित रोडवेज बस में उस समय हड़कंप मच गया जब चालक बस से नियंत्रण खो चुका था। हालांकि किसी तरह उसने फिर से बस पर नियंत्रण कर लिया। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों का दावा है कि बस का चालक गलत तरीके से बस को सड़क पर दौड़ा रहा था। मामले की शिकायत जब बाबूगढ़ पुलिस को मिली तो उसने बस को रोका और बस का चालान भी किया। मामले की जानकारी हापुड़ डिपो में तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधन रणजीत सिंह को मिली जिन्होंने बस चालक अतुल शर्मा को ब्लैक लिस्ट कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि शिकायत मिली है कि चालक नशे में है, जांच की जा रही है।
शुक्रवार को हापुड़ डिपो की अनुबंधित बस पर तैनात चालक अतुल शर्मा, परिचालक के साथ करीब 40 सवारियां स्याना से लेकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही बस बाबूगढ़ क्षेत्र के फ्लाईओवर पर पहुंची तो चालक ने बस को गलत तरीके से दौड़ाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बस बेकाबू होते-होते बच गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई जिसके बाद लोगों ने चालक को बहुत हड़काया और वीडियो अपने कमरे में कैद कर लिया। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस ने सिंमरौली गांव के पास बस को पकड़ा और उसका चालान कर दिया। चालक अतुल शर्मा को ब्लैक लिस्ट किया गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























