भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों व आदर्शो का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, पूर्व नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, मनोज तोमर, पवन, पुनीत आदि सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुक्रवार को हापुड़ के अटल गौरव पार्क पहुंचे, जहा स्थापित भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए, साथ ही उन्हें याद किया।
भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की तरक्की का जो मार्ग प्रशस्त किया, आज देश उसी मार्ग पर चल कर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा होगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























