
पीड़ित परिवार से मिलने गाजियाबाद जा रहे नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी (NLP) के हापुड़ जिलाध्यक्ष सोमवार को गाजियाबाद में मृतक सूर्या प्रताप के परिजनों से मिलने जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने उनके घर में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। इस कार्रवाई के कारण पार्टी का निर्धारित प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंच सका।
पार्टी के अनुसार, हापुड़ जिलाध्यक्ष मोहित चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता गाजियाबाद जाकर सूर्या प्रताप के परिजनों से मुलाकात करने, संवेदना व्यक्त करने तथा न्याय की मांग को लेकर ज्ञापन देने वाले थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही कई कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। संगठन ने मामले में नाराज़गी की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























