
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के वांछित व पुरस्कार घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की स्कूटी, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मुनीर पुत्र अनवर निवासी नवाबपुरा हाजी नेक की मस्जिद के पास स्थित काली नदी थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद और गौरव ठाकुर पुत्र मलखान निवासी ग्राम डिटोरा (मंदिर के पास नर्सरी के पीछे) थाना मझोला जनपद मुरादाबाद है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मुनीर के खिलाफ 25 और गौरव के खिलाफ 22 मुकदमे पंजीकृत हैं।
दरअसल गांव उपेड़ा में 5 मार्च की रात्रि घर में घुसकर चोरों ने घर में घुसकर ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। इसी के साथ आरोपियों ने 1 अप्रैल की रात में गांव भडंगपुर में स्थित हनुमान मंदिर के कुछ सामान चोरी किया था। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना स्तर पर टीम भी घटित की गई जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 अप्रैल को चोरी करने वाली गैंग व घटना में इस्तेमाल वाहन की जानकारी प्राप्त की थी और 12 अप्रैल को नदीम निवासी मुरादाबाद, जयपाल निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार किया था जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए सामान, आभूषण और 18 हजार रुपए की नकदी बरामद की थी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। इसके पश्चात उसने से अभियुक्त मुनीर का नाम भी सामने आया।
आरोपी मुनीर के गिरफ्तार न होने पर 18 अक्टूबर को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने मुनीर पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को अल्लीपुर अंडरपास से गढ़मुक्तेश्वर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर डबल ब्रेकर के पास मुनीर और गौरव को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से मेरठ के थाना जानी क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी मुनीर बाबूगढ़ थाने के साथ-साथ पिलखुवा थाने में पंजीकृत मुकदमे में भी वांछित चल रहा था जिस पर 25000 रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने बताया कि वह एक गिरोह है और दिन में रेकी करते हैं और साथियों के साथ मिलकर रात के समय घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























