जिलाधिकारी एक शिक्षिका की भूमिका में नजर आई, टीचर झांकने लगीं बगलें
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा मंगलवार को अचानक गांव निजामपुर के प्राथमिक विद्यालय जा पहुंची।जिलाधिकारी को अचानक विद्यालय परिसर में देखकर टीचर्स बगलें झांकने लगे। डीएम प्रेरणा शर्मा ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय निजामपुर का औचक निरीक्षण किया और उन्होंने विद्यालय में साफ सफाई, मध्यान भोजन, शुद्ध पेयजल आदि व्यवस्थाओं का मुआयना किया।जिलाधिकारी ने बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को भी परखा तथा विद्यालय में पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने बच्चो से बोर्ड पर लिखवा कर भी देखा और बच्चो से प्रश्न भी पूछे यानि डीएम एक शिक्षिका भूमिका में नजर आई।जिलाधिकारी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और खूब मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने को कहा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























