हापुड़: बेसमेंट में अवैध निर्माण के दौरान कहां थे अधिकारी?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली के राजेंद्र नगर में बेसमेंट में अवैध रूप से बने कोचिंग सेंटर के बाद पूरे देश में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। हापुड़ में भी करीब 72 भवनों को चिन्हित किया गया है जहां पर बेसमेंट में अवैध रूप से निर्माण हुआ है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आखिर जब यह अवैध निर्माण हो रहा था तो उसे दौरान हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी कहां गायब थे? जब नए अधिकारी ने चार्ज संभाला तो उसने अपने क्षेत्र में बेसमेंट में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई क्यों नहीं की? इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही जिस वर्ष अवैध निर्माण हुआ हो उस दौरान वहां तैनात जूनियर इंजीनियर की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उसने अपनी ड्यूटी को बखूबी क्यों नहीं निभाया? हापुड़ की फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, पक्का बाग चौराहा आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से बेसमेंट में अवैध रूप से निर्माण हुआ है। कहीं दुकान बनी हुई है तो कहीं अस्पताल चल रहा है। आखिर बेसमेंट में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ उस दौरान कार्रवाई क्यों नहीं हुई? फिलहाल प्राधिकरण ने अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए हैं।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























