
डीएम ने 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। प्राप्त धनराशि से पेयजल, नाली, सड़क एवं सामुदायिक शौचालय के कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जाए। श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाए। कार्यों का सोशल ऑडिट एवं जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ओडीएफ+ प्लस के अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। पंचायतों में शिकायत पेटिका एवं हेल्पलाइन को सक्रिय रखा जाए। ग्राम प्रधान एवं सचिव नियमित रूप से जनता की समस्याएं सुनें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा , समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























