
कांग्रेस नेता नरेश भाटी को पुलिस ने किया नजरबंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कांग्रेस के को-आर्डिनटर नरेश कुमार भाटी को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया। दरअसल नरेश भाटी शुक्रवार को मोदीनगर में मुख्यमंत्री को जनता की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट किया जिसका नरेश भाटी ने जमकर विरोध किया।
कांग्रेस नेता नरेश कुमार भाटी ने आरोप लगाया कि सरकार शांतिपूर्ण ढंग से जनता की आवाज को दबाना चाहती है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए रवाना होने से ठीक पहले पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें नजर बंद कर दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























