
सीडीओ के निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील में मिली अनियमितता, दाल से सब्जी गायब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सीडीओ श्रुति शर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान हापुड़ में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में मिड डे मील में गंभीर अनियमितता मिली जहां पर दाल से सब्जी गायब मिली और दाल भी मानक से कहीं अधिक पतली पाई गई। ऐसे में सीडीओ ने नाराजगी ज़ाहिर की और चेतावनी दी कि बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। मैन्यू के अनुसार ही भोजन बच्चों को परोसा जाए। फिलहाल स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
सीडीओ श्रुति शर्मा ने हापुड़ के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 का औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने पाया कि मिड डे मील में दाल में सब्जी गायब है। दाल में सब्जी डालकर बनाई जाने थी लेकिन परोसी गई दाल में केवल पानी ही तैर रहा था। इसके अलावा मध्यान भोजन पंजिका में छात्रों की संख्या भी दर्ज नहीं की गई थी। फिलहाल स्कूल को चेतावनी दी गई है और नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























