
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना में तैनात महिला आरक्षी माधुरी सिंह ने दरोगा की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए महिला में प्रदेश में टॉप किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। परिवार में भी खुशी का माहौल है।
माधुरी सिंह मथुरा के कोसीकला की रहने वाली हैं। किसान की बेटी ने एक साल पहले सिपाही की परीक्षा पास कर ड्यूटी को संभाला जो जनपद हापुड़ में धौलाना में तैनात है लेकिन माधुरी सिंह ने आगे बढ़ने के लिए कड़ा परिश्रम किया जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दी और सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा को उत्तीर्ण कर वर्दी का मान बढ़ाया। ड्यूटी व पढ़ाई उन्होंने एक साथ की और इस कठिन चुनौती का सामना कर सफलता हासिल की है। उन्होंने महिला में प्रदेश में टॉप किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























