
👁 16 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी को सीज कर दिया। डंपर लेकर माफिया फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीम को सूचना मिली थी कि सालेपुर कोटला में अवैध खनन में लिप्त माफियाओं का डेरा है जिसके बाद टीम ने छापामार कार्रवाई की लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही माफिया डंपर लेकर फरार हो गए। हालांकि टीम ने मौके से जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया। पुलिस आरोपियों की जांच की तलाश कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















