
जिलाधिकारी अचानक पहुंची प्राथमिक विद्यालय, बच्चों से पूछे प्रश्न
हापुड, सूवि(ehapurnews.com)हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने सोमवार को बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता परखने हेतु जनपद के कई प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका चेक की। कक्षा में अध्यापन कार्य, बच्चों की कॉपी-किताब एवं बेसिक साक्षरता का स्तर देखने हेतु जिलाधिकारी ने बच्चों से प्रश्न पूछे। जिलाधिकारी ने रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू के अनुसार भोजन एवं बच्चों को परोसे जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। बच्चों से भोजन के स्वाद के बारे में भी पूछा। पेयजल, शौचालय, कक्षा-कक्ष, फर्नीचर की उपलब्धता जांची। निपुण भारत मिशन, स्कूल चलो अभियान, यूनिफॉर्म-जूता वितरण एवं कायाकल्प योजना के अंतर्गत हुए कार्यों की प्रगति को देखा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















