👁 1 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से तमंचे लेकर घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 02 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव नाहल का लुकमान व किठौर का सजाउद्दीन है जिनके कब्जे से 02 अवैध तमंचे व दो जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार






















