
कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए संयोजक किए नियुक्त
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला कांग्रेस कमेटी ने पर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ एक बैठक की।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी-2026 को गणतंत्र दिवस का समारोह हापुड के अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का संचालन अंकित शर्मा करेंगे। बैठक में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का संयोजक वरिष्ठ कांग्रेसी आई. सी.शर्मा और सह संयोजक विक्की शर्मा को नियुक्त किया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि 26 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे कांग्रेस जन नेहरू प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर झंडारोहण करेंगे और राष्ट्र ध्वज को सलामी देंगे। कार्यक्रम के पश्चात जलपान की व्यवस्था दिल्ली रोड आनंद विहार स्थित M & M बिल्डर्स पर रहेगी। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, अमरनाथ शर्मा प्रधान, अरुण चौधरी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, रजत त्यागी, सचिन कुमार, अनूप कर्दम, गोपाल भारती, महबूब आदि लोग मौजूद रहे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























