
धौलाना: शौलाना स्थित प्राचीन मंदिर से घंटा चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शौलाना में स्थित प्राचीन मंदिर से रविवार की बात चोरों ने घंटा चोरी कर लिया। जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्हें घंटा चोरी होने का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
शौलाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर में रविवार की रात चोर आए जिन्होंने मंदिर का घंटा चोरी कर लिया और फरार हो गए। जब क्षेत्रवासी, ग्रामीण, श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान कटार सिंह राणा, श्याम सिंह, राजू, रवि, जय भगवान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























