
कांग्रेस ने यूपी से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी प्रचार विभाग के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में आयोजित एक विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और सूबे से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने एक जुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों का देश भर में प्रचार प्रसार करने का संकल्प दोहराया। संगोष्ठी की अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने की तथा संचालन हसन आतीक ने किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा कि देशभर में जगह-जगह संगोष्ठी आयोजित कर कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार प्रसार तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों को बेनकाब करना है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया और कहा कि उनके व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना विपक्ष के लिए शोभा नहीं देता है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अब यूपी में कांग्रेस पहले से अधिक मजबूत होकर उभरी है और इंडिया एलाइंस मजबूत है। प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है और सूबे में अगली सरकार कांग्रेस इंडिया एलायंस के साथ बनाएगी।
संगोष्ठी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, रश्मि चौधरी, मानवी सिंह, सुशील शास्त्री, पूरणमल, गौरव गर्ग, विनोद शर्मा, मिथुन त्यागी, रजनीश त्यागी सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























