सड़क किनारे बैठे व्यक्ति की हालत बिगड़ी, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र की बछलौता रोड पर सड़क किनारे एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने के कारण लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को अवगत कराया जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला रविवार का है जब बछलौता रोड पर संस्कार फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति अचानक बेसुद्ध हो गया और उल्टी करने लगा। देखते ही देखते व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तुरंत 112 डायल कर एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया। एंबुलेंस कर्मियों ने व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान का प्रयास जारी है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























