
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): मुख्य सचिव महोदय, उ०प्र० शासन एवं श्रमायुक्त महोदया, उ०प्र० के निर्देशों के कम में सेवा संकल्प अभियान के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं कार्ययोजना के अनुसार आज दिनंक 06.10.2026 को निर्माणाधीन कार्य स्थल एम०एण्ड०एम आनन्द विहार दिल्ली रोड विकास खण्ड/तहसील हापुड़ में श्रमिक सम्मान स्वास्थय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 74 श्रमिकों को द्वारा अपना हेल्थ चैकअप कराया गया। सहायक श्रमायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों वने से अपेक्षा की गयी कि अपना श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के अन्तर्गत ऑनलाईन आवेदन करते हुए बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करना चाहें।
उक्त कार्यक्रम में आर०एल० स्वर्णकार, सहायक श्रमायुक्त, हापुड़, सुधा तोमर श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जितेन्द्र सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं अभिषेक गोयल, कमल चौधरी, तथा निर्माण श्रमिक गण, उपस्थित रहें।




















