
ट्रैफिक रूल के उल्लंघन पर होगी बडी कार्रवाई
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि
चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुधारात्मक कार्य कराया जाए, स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड एवं रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
ओवरलोडिंग, अवैध संचालन एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन कार्यवाही की जाए।स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं मानकों की सघन चेकिंग की जाए।हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए।सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाया जाए एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी विभाग समन्वय से कार्य कर दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास करें। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकार, एक्शन लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















