हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रमुख उद्यमी लोकेश सिंघल का सोमवार की सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 75 वर्ष के थे। गत कई दिनों से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दाखिल किया गया था। उद्यमी के अकस्मात निधन से नगर में शोक की लहर है। हापुड़ के जवाहर गंज निवासी लोकेश सिंघल बिजली वाले की तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनका उपचार के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। दोपहर करीब 1.30 के आस-पास लोकेश सिंघल का पार्थिव शरीर जवाहर गंज स्थित आवास पर पहुंचेगा और दोपहर करीब 4 बजे अंतिम यात्रा बृजघाट के लिए प्रस्थान करेगी।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























