
फैंसी लाइटों का चेयरमेन ने किया उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बुधवार को नगर में लगाई गई फैंसी लाइट का उद्घाटन किया और मुख्य मार्ग रोशनी से जगमगा उठा।
शहर की पथ प्रकाश की समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने करीब 2.21 करोड रुपए की लागत से विभिन्न मुख्य मार्गो पर लाइटें लगवाई।
नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि गढ़ रोड से लेकर दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज तक लगाई गई फैंसी लाइटों से न केवल रात्रि में बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिलेगी बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए पालिका लगातार विकास कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन लाइटों के लगने से पथ प्रकाश की समस्या से राहत मिलेगी लोगों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979























