👁 1 views Views
कप्तान ने पुलिस वालों की दक्षता परखी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस कर्मियों की दक्षता को परखा औऱ उन्हें चुस्त-दुरुस्त रहने को कहा ताकि कार्य क्षमता में सुस्ती व कमजोरी न आए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने शुक्रवार की परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान ने पुलिस कर्मियों से हथियारों को खोलने व बांधने के तरीके को भी देखा और शस्त्रों को ठीक व साफ रखने को कहा। उन्होंने पुलिस लाइन में परिवहन शाखा, बैंरिक, क्वार्टर गार्ड तथा अर्दली रुम आदि का निरीक्षण किया और पुलिस लाइन का रिकार्ड चैक किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















