हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ गंगा मेले के मद्देनजर लोगों को अवैध व कच्ची शराब के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और स्थान -स्थान पर इश्तिहार चस्पा किए गए। आबकारी टीम ने लोगों से आग्रह किया है कि कहीं अवैध शराब के धंधे की जानकारी मिले तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करें।सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 प्रियंका गुप्ता ने विभागीय स्टाफ के साथ गुरुवार को अपराध निरोधक क्षेत्र गढ़मुकतेश्वर में आगामी गढ़ मेला के मद्देनजर गांव चकलढीरा, काकाठेर की मडैया आदि गाँवों में भ्रमण किया ।इस दौरान आबकारी टीम ने लोगों को अवैध व कच्ची शराब का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। गांव के ग्राम प्रधान को साथ लेकर गाँव के मुख्य स्थान एवं रास्तों पर चेतावनी के पोस्टर लगाकर व ग्रामीणों के मध्य वितरित कर लोगों को अवैध शराब के प्रति जागरूक किया।लोगों से अवैध मदिरा की सूचना देने के लिए भी कहा गया।
अवैध शराब की रोकथाम के लिए इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















