Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में अब लोक निर्माण विभाग नवंबर के प्रथम सप्ताह में सात सड़कों की हालत सुधारेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन सड़कों की मरम्मत पर लगभग 6.42 करोड रुपए खर्च होंगे।
पिलखुवा फगौता मार्ग पर 1.86 लाख से सीसी सड़क व नाली निर्माण का मरम्मत कार्य होगा। 42.80 लाख से बाबूगढ़ क्षेत्र के बीवी नगर मार्ग से कनिया मार्ग होते हुए किठौर रोड तक, 38.50 लाख से गढ़ रझैड़ा मोड़ से दरियापुर बम्हैड़ा मार्ग पर 64 लाख रुपए डिबाई पुल से रजापुर मार्ग पर, 45 लाख रुपए गढ़ के सलोनी लुहारी मार्ग से रझैटी शिव मंदिर तक, ग्राम दयानतपुर से बाल्मीकि बस्ती से चौक मंदिर तक 36.50 लाख, मसूरी-धौलाना-गुलावठी मार्ग पर 2.29 लाख रुपए मरम्मत पर खर्च होंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















