
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा करेगी जिले में वेद प्रचार:आनंद आर्य
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य प्रतिनिधि सभा जिला हापुड़ का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला प्रधान ओम दत्त आर्य की अध्यक्षता में गुरुकुल महाविद्यालय,ततारपुर में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि अनुराग आर्य,उपमंत्री ,आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश रहे। सम्मेलन में जिले के विभिन्न आर्य समाजों के कार्यकर्ता,अधिकारी पधारे। जिले में सत्य सनातन वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाने के लिए गहन विचार विमर्श हुआ।विजय पाल सिंह आर्य,धर्मपाल आर्य गालंद,सुंदर लाल आर्य,महिपाल आर्य निजामपुर,सुरेश सिंघल प्रधान हापुड़ ने सकारात्मक सुझाव दिये
आनंद प्रकाश आर्य
जिला प्रभारी,व अंतरंग सदस्य ,आर्य प्रतिनिधि सभाउत्तर प्रदेश ने एकता,कर्मठता से कार्य करने का अनुरोध किया।अपने हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों के समूह बनाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को इनका उत्तरदायित्व देकर आर्य समाज के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। आनंद आर्य ने कहा किसमाज में फैल रही कुरीतियों,अंधविश्वास और जातिवाद को आर्य समाज ही समाप्त कर सकता है।हमारा संगठन विशाल और मजबूत है। अतः हमे जिले में वेद प्रचार करने में लग जाना है।
प्रांतीय सभा के उपमंत्री अनुराग आर्य ने जिले की विभिन्न आर्य समाजों से आए कार्यकर्ताओं को महर्षि दयानंद के मिशन को जिले भर में फैलाने के लिए तैयार होने को कहा।अनुराग आर्य ने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान आचार्य स्वदेश महाराज ने पूरे प्रदेश में आर्य समाज के कार्यों को गति देने का आव्हान किया है।हमें ,आपको पूरी तन्मयता से एक जुट होकर , संगठित होकर कार्य करना है।प्रांतीय सभा आपको पूर्ण सहयोग,मार्गदर्शन देगी।
चौधरी नवीन आर्य को आर्यवीर दल जनपद हापुड़ का अधिष्ठाता बनाया गया।नवीन आर्य ने आश्वासन दिया कि जिले में युवाओं को आर्यवीर दल से जोड़कर कार्य करेंगें।
कार्यक्रम का संचालन जिला सभा मंत्री जगवीर सिंह आर्य ने किया।
सभा प्रधान ओमदत्त आर्य ने मुख्य अतिथि अनुराग आर्य का स्वागत किया और कार्यकर्ता सम्मेलन में पधारने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























