
पुलिस भर्ती परीक्षा में मोबाइल लेकर घुसा अभ्यार्थी, दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानिए किन पर गिरी गाज?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी अंडरवियर में मोबाइल फोन छिपा कर ले गया जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ के कप्तान ने दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई जिसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित थे। इसी बीच अमरोहा निवासी सचिन का सेंटर पिलखुवा का सर्वोदय इंटर कॉलेज था जो पुलिस के सुरक्षा के घेरे को चकमा देकर अंडरवियर में मोबाइल छुपा कर ले गया अभ्यर्थी लघु शंका करने की बात कह कर शौचालय गया। काफी देर तक नहीं लौटा। संदेह होने पर जांच की तो मोबाइल फोन बरामद हुआ। मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने दरोगा प्रेमचंद, दरोगा इरफान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल नरेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल नीतू तोमर, सिपाही अजय कुमार, सिपाही प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबित दरोगा हाफिजपुर थाने में तैनात है जबकि हेड कांस्टेबल नरेंद्र पाल, नीतू तोमर, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार पिलखुवा थाने में तैनात हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























