
पाशु पर हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में दीपांशु उर्फ पाशु पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फैजान है। मामले में अन्य आरोपी पुलिस के शिकंजे से दूर हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बता दें कि तीन दिन पहले सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में पाशु उर्फ दीपांशु पर हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद तड़पते पाशु को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं थाने पर हंगामा भी किया। पुलिस ने फिलहाल मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामले में अरमान व अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























