
हापुड़ में धान आना शुरू रुख तेजी का
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में धान की आवकें शुरु हो गई है। हापुड़ के मुकाबले गढ़मुक्तेश्वर मंडी में धान अधिक मात्रा में पहुंच रहा है। हापुड़ मंडी में बुधवार को करीब तीन हजार बोरी धान आया, जो चलानी वालों व स्टाकिस्टों ने लिया। धान के भावों में उतार-चढ़ाव पर जमाखोरों की कड़ी नजर है। हापुड़ मंडी में बुधवार को धान मशीन वाला 3881 रुपए प्रति कुंतल तथा हाथ वाला धान 3951-3981 रुपए प्रति कुंतल बिका। धान में मजबूती की रंगत बनी है।
किसानों का कहना है कि धान में बीमारी के कारण खेतों में माल कम निकल रहा है। धान के कम होने की खबरें जैसे-जैसे व्यापारियों व किसानों को मिल रही है, वे धान में तेजी का संकेत दे रही है। धान के वर्तमान भावों से किसान संतुष्ट है, परंतु भविष्य में तेजी देख रहा है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















