नाबालिग से विवाह रचाने पहुंचा दुल्हा बैरंग लौटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक नाबालिग से विवाह रचाने पहुंचा एक दुल्हे को ग्रामीणों की जागरुकता के कारण बैरंग लौटना पड़ा। यह मामला थाना कपूरपुर के एक गांव का है। विवाह न होने पर बारातियों न हंगामा भी उतारा, परन्तु पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।
हुआ यह था कि थाना कपूरपुर के गांव में परिवार ने अपनी 17 साल की बेटी का विवाह एक युवक से तय कर दिया और इसकी चर्चा पूरे गांव में होने लगी। रविवार को दुल्हा बारात लेकर पहुंच गया। किसी जागरुक ने इस बाल विवाह की सूचना न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को दे दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप करके नाबालिग के विवाह को रोक दिया। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने बाल विवाह का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

























