
गाजियाबाद में जनपद हापुड़ निवासी व्यक्ति की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद में जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर निवासी व्यक्ति की पत्नी का शव टीन शेड के नीचे लगे गाटर से लटका हुआ मिला। इसके बाद व्यक्ति महिला का शव लेकर अपने पैतृक गांव जखेड़ा रहमतपुर पहुंचा जहां बहादुरगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार और नायब तहसीलदार वेद प्रकाश ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गाजियाबाद के राहुल विहार की है।
मूल रूप से गांव जखेड़ा रहमतपुर के रहने वाला अंकित पिछले कई वर्षों से गाजियाबाद में रह रहा है जहां उसने 25 अक्टूबर 2023 को कन्नौज की काजल से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली जिसकी 11 महीने की एक बेटी भी है। रविवार की शाम उसकी पत्नी का शव छत पर टीन के नीचे लगे गाटर से लटका हुआ मिला। इसके बाद वह अपनी पत्नी का शव लेकर जखेड़ा रहमतपुर पहुंचा जहां बहादुरगढ़ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160























