हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना बताया जा रहा है।
सिंभावली निवासी कपिल पिलखुवा के गांव लक्ष्मणगढ़ी में एक किसान के घर पर नौकरी करता था। मामला शुक्रवार का है जब कपिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर मौजूद लोगों ने कपिल का लटका शव देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत का कारण दम घटना बताया जा रहा है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























