
मेरठ से चोरी गई बाइक हापुड मे मिली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ से चोरी गई बाइक गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बरामद की है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को दौतई नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से जनपद मेरठ से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी जनपद मेरठ के थाना कठोर के गांव राधना का वसीम है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























