
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला पन्नापूरी में कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी और उनकी पत्नी व बच्चों के साथ मार पिटाई की जिसके बाद पीड़ित हापुड़ देहात थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला सोमवार का है जब एक व्यक्ति अपने दो पुत्रों के साथ मंदिर पहुंचा और मंदिर में पुजारी सुधाकर अवस्थी, उनकी पत्नी सुनीता अवस्थी तथा बच्चे के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बल्कि मंदिर में तोड़फोड़ भी की। समान यहां-वहां फेंक दिया। इसके बाद पीड़ित देहात थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209


























