
हापुड़ में कभी चिलचिलाती धूप तो कभी तेज बारिश से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में कभी बारिश कभी धूप का सिलसिला जारी है। कभी तेज धूप निकलती है तो कभी मौसम अचानक करवट लेता है और तेज बारिश शुरू हो जाती है। शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम का मिजाज बना रहा। हापुड़, पिलखुवा, बाबूगढ़, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर आदि क्षेत्र में सुबह तेज बारिश शुरू हुई जिसके बाद धूप निकल आई। उसके बाद फिर से तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई । लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























