
सिंभावली स्थित कॉलेज के छात्र ने एमएससी (एजी) प्लांट पैथोलॉजी में विश्वाविद्यालय किया टॉप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान डिग्री कॉलेज सिंभावली (हापुड़) के छात्र दीपेंद्र गैंगवर निवासी बरेली ने एमoएसoसीo (एजी) प्लांट पैथोलॉजी में सर्वअधिक अंक प्राप्त कर विश्वाविद्यालय चौधरी चरण सिंह विश्वाविद्यालय को टॉप किया है। दीपेंद्र गंगवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की 38वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। कॉलेज में इस उपलब्धि से हर्ष का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय गर्ग द्वारा छात्र को शुभकामनाएं दी गई। छात्र दीपेंद्र गंगवार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों तथा विशेष रूप से अपने गुरुजनों को दिया है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























