

हापुड सीमन (ehapurnews.com):गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने व गौ-तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की माँग को लेकर शुक्रवार को हापुड में गौभक्तों ने पैदल मार्च निकाला और मांग के समर्थन में एसडीएम दफ्तर में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया।
ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा (भारत) के बैनर तले पदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं गौभक्तों का एक जत्था नगर पालिका हापुड में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर एकत्र हुआ और देश में बढ रही गौ हत्या पर चिन्ता व्यक्त की। गौभक्तो का एक प्रतिनिधिमंडल पैदल मार्च करते हुए उप जिलाधिकारी के कार्यालय, हापुड़ पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक 5-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधियों ने बताया कि
गाय हमारी आस्था है • गाय हमारी माता है • उसकी रक्षा करना हमारा संकल्प है।
गौभक्तों की मुख्य माँगें है
गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा जाए।अवैध कटान व गौ-तस्करी पर पूर्ण रोक: प्रदेश के सभी जनपदों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही गौ-तस्करी और अवैध मांस कटान पर पुलिस-प्रशासन के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाए तथा दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर
पं० नानक चन्द शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष:),
विक्की शर्मा
पं० अमर नाथ शर्मा
पं० ब्रजनाथ मिश्रा
पं० के० सी० पाण्डेय
अजय पाण्डेय
डॉ० राजेश कुमार यादव
ज्योतिर्विद पं० सुबोध पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















