हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक एल्यूमीनियम बर्तन व्यापारी की फैक्टरी व आवास पर वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने छापामारी करके करोड़ों रुपए की कर चोरी पकड़ी है। जांच-पड़ताल में यह कर चोरी और अधिक होने की सम्भावना है।
हापुड़ के बर्तन व्यापारी कुंवर जैन के बेटे अजय जैन उर्फ टिनू जैन की मेरठ रोड, हापुड़ की मधुबन कालोनी में अजय मेटल नाम से एल्यूमीनियम के बर्तन बनाने की फैक्टरी है और अशोक कालोनी में शानदार बंगला है। लग्जरी लाइप जीने वाले टिनू जैन गर्मियों में शिमला की हवा खाने गया हुआ था कि शनिवार की दोपहर को एसआईबी के सहायक आयुक्त गौरव राजपूत दस अफसरों व कर्मचारियों तथा पुलिस बल के साथ 6 लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर फैक्टरी व आवास पर आ धमके। एसआईबी टीम ने छापा मारते ही दोनों ठिकानों से पेपर, लैपटाप आदि कब्जे में लेकर परिसर को खंगालना शुरु कर दिया जिससे हड़कंप मच गया और व्यापारी नेता मौके पर एकत्र हो गए।
सहायक आयुक्त गौरव राजपूत ने बताया कि फिलहाल 25 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी गई। सेल, परचेज व स्टाक में भारी अंतर है जिससे यह कर चोरी करोड़ों में होगी। एक इनपुट के आधार पर व्यापारी के दोनों ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई है। व्यापारी नेता अमन गुप्ता ने कहा है कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।






















