
छात्रों का शपथ ग्रहण समारोह मनाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ में शिशु भारती के पदाधिकारी छात्रों का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मचासीन अतिथि के रूप में हापुड़ कोतवाल मनीष चौहान, विद्यालय के पुरातन छात्र वर्तमान में भाजपा के युवा नेता प्रिंस पंडित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय के मेजवान प्रधानाचार्य द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं तिलक लगाकर पटका पहनाकर स्वागत किया गया, नगर के कोतवाल ने पदाधिकरियों को उनके पदानुसार शपथ दिलायी एवं साथ अपने-अपने पद की गरिमा रखते हुए अपने पद के अनुसार निष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ में उपस्थित पूर्व छात्र युवा नेता (भाजपा) प्रिंस पंडित ने पूर्व छात्र होने के नाते अपने गुरुओं का पटका पहना कर सम्मान किया। छात्र एवं गुरु संबंध की भावना को जागृत किया, भारत माता के जय घोष से विद्यालय प्रांगण गूँज उठा। कार्यक्रम का संचालन शिशु भारती की प्रमुख आचार्या रचना शर्मा ने किया, कल्याण मंत्र से कार्यक्रम का समापन किया गया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




















