
18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार महिला ने बताया कि 12 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच उनकी गैरमौजूदगी में उनकी करीब 18 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाली पूजा निवासी हापुड़ अपने साथ ले गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह पूजा के घर पहुंचीं और अपनी बेटी के बारे में जानकारी की तो उसके घरवालों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
पीड़िता की मां के अनुसार उन्होंने पूजा के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, लेकिन पूजा ने उनकी बेटी को घर भेजने से मना कर दिया। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर लिया गया, हालांकि शिकायत के मुताबिक इंटरनेट चलता रहा। महिला ने यह भी बताया कि उन्होंने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई बातचीत नहीं हो सकी।
परिजनों ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी तलाश कर सकुशल घर वापस लाने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक/वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूरज पाल सिंह को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस लापता युवती की तलाश में जुटी है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















