हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की अगुवाई में शनिवार को हापुड़ में विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर पर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, नि शुल्क चिकित्सा सुविधा आदि की मांग को लेकर शिक्षक काफी समय से आंदोलनरत है, परंतु शिक्षकों को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।
शनिवार को संघ की अगुवाई में सैकड़ों शिक्षक रेनू रानी, शीतल, अंजू, रवींद्र गुप्ता, श्री कृष्ण द्विवेदी सहित अनेक शिक्षक व शिक्षिकाएं जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर पर पहुंचे और 17 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की एक जुटता पर बल दिया और और कहा कि संगठनात्मक शक्ति के बल पर समस्याओं का निदान सम्भव है. संघ नें मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























