
पिसावां में तैनात हापुड़ निवासी शिक्षक की हृदय गति रुकने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ निवासी शिक्षक की पिसावां में गुरुवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पिसावां के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में प्रमोद कुमार शिक्षक के पद पर तैनात थे। गुरुवार को स्कूल में ही हृदय गति रुकने से मौत हो गई। हापुड़ निवासी प्रमोद कुमार वर्ष 2015 बैच के अध्यापक थे। वह गुरुवार को विद्यालय में ही अपने नियमित कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। दोपहर को वह अचानक बेहोश हो गए और अन्य शिक्षकों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से महोली सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सहकर्मियो ने बताया कि शिक्षक प्रमोद कुमार हापुड़ जिले के निवासी थे। बीएसए पिसावां डॉ.गोरखनाथ पटेल ने उनके परिवार को अवगत कराया। खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























