
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज आजाद समाज पार्टी काशीराम के हापुड़ जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद की नीतियों को देखते हुए संगठन विस्तार हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में दलित, मुस्लिम, छात्रों व मजलूमों के खिलाफ जुल्म हो रहा है। उनकी आवाज सांसद चंद्र शेखर उठा रहे हैं जिससे प्रभावित होकर, आधा दर्जन लोगों ने आजाद समाज पार्टी काशीराम की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरीष, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, महामंत्री अशोक, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मुकेश प्रधान, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद समीर कससार, पार्टी के प्रचारक उमेश शंकर सार्जन संजय बाल्मीकि, अशोक गौतम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे l
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























