
अग्रवाल महासभा हापुड़ के चुनाव रविवार को कराने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव छह अगस्त दिन बृहस्पतिवार को करवाने के चुनाव अधिकारी के आदेश को लेकर जिलाधिकारी से व्यापारी मिले और उनसे अनुरोध किया कि ये चुनाव रविवार को करवाया जाए।
व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज के लगभग 6000 वोटर इस चुनाव में वोटिंग करेंगे जिसमें बड़ी संख्या में नौकरी पेशा और व्यवसायी है। सैकड़ों लोगों को रोजाना नौकरी और व्यवसाय के लिए बाहर जाना पड़ता है। वर्किंग डे में इतना बड़ा चुनाव जनभावना के विपरीत है। वोटर्स के हित को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव को किसी भी रविवार को आयोजित किया जाए। जिससे सभी को सहूलियत हो और सभी लोकतंत्र के इस पर्व में भाग ले सके। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उचित कदम उठाये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनीष, शशांक सभासद, सोनू बंसल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























